Event Gallery

Irreplaceable experience now

Event Gallery

 

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर 2019

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर 2019

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हमारी संस्था " आभास सामाजिक संस्थान " के सौजन्य से "एम.जी.एम." नेत्र संस्थान, रायपुर द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया यह हमारी ओर से एक छोटा सा प्रयास था ताकि  समाज में रह रहे बुजुर्गों को और गरीब तबके के सामान्य जन को भी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा सके । इस निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में लोगों को नेत्रों की जाँच और मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा दी गई साथ ही रक्तचाप और मधुमेह की जाँच भी की गई साथ ही महिलाओं को आवश्यक दवाईयों का वितरण उनके उत्तम स्वास्थ्य हेतु किया गया । स्वास्थ्य संबंधित आवश्यक परामर्श अनुभवी चिकित्सको द्वारा दिया गया ।


Read More

 

नैब दृष्टिबाधित बालिका पुनर्वास केंद्र का स्थापना दिवस एवं शाला प्रवेश कार्यक्रम

नैब दृष्टिबाधित बालिका पुनर्वास केंद्र का स्थापना दिवस एवं शाला प्रवेश कार्यक्रम

नैब दृष्टिबाधित बालिका पुनर्वास केंद्र "प्रेरणा", हीरापुर, रायपुर में कल प्रेरणा संस्था का स्थापना दिवस, शाला प्रवेश कार्यक्रम एवं शुश्री हेलन केलर जी का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में प्रेरणा संस्था की शिक्षिकाओं द्वारा हेलेन केलर जी का जीवन परिचय दिया एवं बताया गया कि वह एक अमेरिकी लेखक और आचार्य थीं। वह कला स्नातक की उपाधि अर्जित करने वाली पहली बधिर और दृष्टिहीन महिला थी। साथ ही स्कूल की बालिकाओं द्वारा मधुर मनमोहक गीत संगीत, कविता पाठ एवं भाषण की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम में उपस्थित प्रेरणा संस्था के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, स्कूल की शिक्षिकाएं तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में आभास सामाजिक संस्था को स्कूल के बच्चों की यथासंभव सहायता करने तथा जरूरत पड़ने पर हमेशा उपस्थिति को देखते हुए प्रेरणा संस्था के अध्यक्ष महोदय ने सम्मानित किया।


Read More

 

शाला-प्रवेश उत्सव

शाला-प्रवेश उत्सव

आज हमारी संस्था "आभास शिक्षण एवं सामाजिक संस्थान" द्वारा "गोकुल राम वर्मा  प्राथमिक शाला " रामनगर , रायपुर में "शाला-प्रवेश उत्सव" मनाया गया जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन पुरस्कार देकर तथा अन्य विद्यार्थियों को भी शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करते हुए इस नए शिक्षा सत्र में उन्हें उपहार स्वरूप पठन-पाठन सामग्री वितरण कर , हर वर्ष की तरह इस बार भी  यह उत्सव मनाया गया ताकि बच्चों में शिक्षा को लेकर रुचि जागृत हो और वे प्रोत्साहित होकर अपने भविष्य के लिए एक शिक्षित और ज़िम्मेदार नागरिक की भूमिका का चयन करें। विद्यालय आने , पढ़ने और सीखने की ललक उनमें जागे और वे समाज की भावी पीढ़ी का निर्माण अपने ज्ञान व कला से करें।


Read More

 

 नेकी की दीवार..

नेकी की दीवार..

 नेकी की दीवार !!

दिव्तीय का उद्घाटन pwd मंत्री श्री राजेश मूणत जी महापौर श्री प्रमोद दुबे जी नगर निगम के कमिश्नर श्री रजत बंसल श्रीमती मीनल चौबे श्री एजाज ढेबर की गरिमामय उपस्थिति में आरम्भ हुवा नगर निगम द्वारा इसे जीवंत रखने का रखरखाव की जिम्मेदारी हमारी संस्था आभास सामाजिक संस्थान को दिया गया ,आप सभी से अपील जन्मदिन या पुण्यतिथि या खुशिया यहां आकर मनाये, वंचितों को जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करे इस स्थान को यादगार बनाये और इसकी सुरक्षा भी करे आज ही नई सायकिल हारमोनियम गिटार बाटे गए साथ ही महत्वपूर्ण किताबे कैरमबोर्ड वितरित किये गए धन्यवाद मोर रायपुर स्मार्ट रायपुर । 


Read More

 

प्राइवट प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र

प्राइवट प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र

आभास समाजिक संस्थान की एक पहेल
आज रायपुर में डॉक्टर खंडेलवाल जी द्वारा प्रथम प्राइवट प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र का शुभारम हुआ..
आभास संस्था ने इसके प्रचार एवम् न:शुल्क घर पहुँच सेवा देने का बेड़ा उठाया हैं।।।।
सस्ते मेडिसिन वहाँ तक पहुँचना जहाँ इनकी ज़दा ज़रूरत है।


Read More


satta matka