Event Gallery

Irreplaceable experience now

Event Gallery

 

"मुख्यमंत्री कौशल विकास" "आभास वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट..

आभास शिक्षण एवं सामाजिक कल्याण संस्थान द्वारा विगत कुछ वर्षों में किये गए सराहनीय कार्यों में एक और कार्य जिसका आरम्भ कुछ महीने पूर्व किया गया, आभास वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, ग्राम- जरही, जिला सूरजपुर, जहां मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत हमारी संस्था बेरोजगार युवाओं को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दे कर रोजगारोन्मुखी बनाने की ओर अग्रसर है। ऐसे युवा साथी जो बेरोजगार है उन्हें इस योजना के जरिये रोजगार एवम स्वरोजगार से जोड़ने की पूरी कोशिश की गयी है।

हितग्रहियों में कुछ दिव्यांग साथी भी है जिन्हें ट्रेनिंग दी जा रही है।

कौशल प्रशिक्षण के अलावा योगाभ्यास, चित्रकारी, खेल-कूद तथा कई अन्य ऐसी गतिविधियां समय समय पर संस्था द्वारा करवाई जाती है जिनसे प्रशिक्षणरत छात्रों का मानसिक एवं शारीरिक विकास भी हो सके।

हमारी कोशिश यही है कि आने वाले समय में इस योजना के जरिये आभास संस्था ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को रोजगार दिलाने में सफल रहे।

विगत 6 महीनों से "मुख्यमंत्री कौशल विकास" योजनान्तर्गत चलाये जा रहे "आभास वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट जरही" द्वारा 50 हितग्राहियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। जिसका मुख्य श्रेय जिला पंचायत DSDA सूरजपुर एवं आभास संस्था में पूरी निष्ठा और लगन से कार्यरत आभास टीम को जाता है। आज परीक्षा देते हुए हितग्राही जिनका मूल्यांकन किया जा चुका है ,परीक्षा परिणाम पश्चात अब ये छात्र रोजगार एवम स्वरोजगार के लिए अग्रसित होंगे।संस्था प्रमुख द्वारा बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।

 


Read More

 

आश्रय गृह/ मदरसा के विद्यर्थियों को गर्म जैकट,स्वेटर का वितरण

आश्रय गृह/ मदरसा के विद्यर्थियों को गर्म जैकट,स्वेटर का वितरण

आभास सामजिक संस्था रायपुर ने आश्रय गृह यतीम खाना , ग्राम खुटेरी वि. ख. आरंग न्यू रायपुर में तालीम ले रहे 25 मदरसा के विद्यर्थियों को गर्म जैकट , स्वेटर , का वितरण किया गया। संस्था के पधाधिकारियो ने विद्यर्थियों के साथ बात चीत की और उनको जीवन मे आगये बढ़ने की शिक्षा दी। मदरसा के विद्यर्थियों ने राष्ट्र गान, राष्ट्र गीत और नात शरीफ पढ़ी , विद्यर्थियों ने आभास संस्था को अपने बीच पा कर प्रसन्न हुये और दोबारा आने का न्योता भी दिया।। विद्यार्थियों ने पहाड़ा कुरान की आयत भी सुनाई।।इस कार्यक्रम मे राहुल खास्तगिर, डॉ. हुमैर नौशाद, हेमंत खास्तगिर, डब्बू, संजय डे, राजीव चक्रवर्ती,विक्रांत दुबे,रितु शर्मा सिंघ,श्री राजेंद्र निराला जी (chairperson child welfare committee raipur )नवनीत स्वर्णकार(child protection act officer)भी मौजूद थे।। आभास संस्था ने मदरसे को समय समय आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया और कंप्यूटर एजुकेशन भी देने का फैसला लिया।।


Read More

 

Awareness camp मानसिक स्वास्थ्य !! मानसिक रूप से स्वस्थ कैसे रहे??

Awareness camp मानसिक स्वास्थ्य !! मानसिक रूप से स्वस्थ कैसे रहे??

CHRISTAL HOUSE SCHOOL संस्था जो गरीब बच्चो को मुफ्त में शिक्षा तो देती है उसके साथ साथ उनके खान पान का भी ध्यान रखती है और इनकी सबसे अच्छी बातें यह कि ये उन निचले स्तर के बच्चो को शिक्षा के साथ एक अच्छे वातावरण में रहने का अहसास दिलाते जिसे वो बच्चे कभी सपने में भी नही सोच सकते एक अच्छी शिक्षा के साथ संगीत,खेलखूद,कला विज्ञान की जानकारी इन बच्चो को देना और तो और जब ये बच्चे फर्राटेदार इंग्लिश बोलते है तो सुनकर मन गद गद हो जाता है ऐसी संस्था में पहुचकर Dr.Uttkarsh Trivedi
द्वारा बच्चो के माता पिता को मानसिक रूप से स्वस्थ कैसे रहे, कैसी अपनी समस्याओं का समाधान करे व कैसी मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर जीवन में खुशियां लाये इन विषयों पर अपनी बात रखी व वहा पर उपस्थित सभी लोगो को होमियोपैथी क्या है कैसे काम करती है समझाते Dr.Trivedis Homeopathy द्वारा निःशुल्क परामर्श देकर विभिन्न बीमारियों के लक्षण व् उनसे बचाव के उपाय की भी जानकारी दी
आभास सामाजिक संस्थान जो कि लगातार गरीब बच्चो और जरूरतमंदों का सहयोग करती है उनके द्वारा आज मुझे इस स्कूल में जाने का अवसर प्राप्त हुवा जिसके लिए उनका धन्यवाद 
इस अवसर पर आभास सामाजिक संस्थान के श्री राजीव चक्रवर्ती,राहुल ख़ास्तगीर, हेमंत ख़ास्तगीर,संजय डे,श्रीमती ऋतु शर्मा जी,अभिषेक साहू उपस्थित थे....


Read More

 

डेंगू नियंत्रण महाभियान(awareness program)

डेंगू नियंत्रण महाभियान(awareness program)

डेंगू नियंत्रण महाभियान में आभास सामाजिक संसथान ने मुजगहन, गांधी नगर, मोची पारा, रायपुर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया।।
????‍????रायपुर। नगर पालिक निगम व रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संचालित डेंगू नियंत्रण जागरुकता अभियान में शहर की आभास सामाजिक संस्था मुजगहन, सेजबहार, गांधी नगर, मोची पारा, रायपुर मे डेंगू के प्रति जागरूकता अभियान 25/8/18 दिन शनिवार सुबह 11 बजे से जागरूकता शिविर का आयोजन कीया गया। जिसमे ग्राम पंचायत के लोग और अन्य नागरिको ने अपना सहयोग दिया। आभास संस्था (एन.जी.ओ. )मुजगहन सेजबहार ,गांधी नगर, मोची पारा, लाखे नगर, मे डोर टू डोर संपर्क कर लोगो में जागरूकता फैलाई। जिसमे डॉ.हुमैर नौशाद ने लोगो को डेंगू से बचने के उपाय बताए ,राहुल खास्तगिर (सचिव आभास समिति )ने घर घर जा कर पॉम्पलेट बांटे, इस जागरूकता शिविर मे मुख्य रूप से संजय डे, पिंकी निहाल (मितानिन), वीजेंद्र जी, तैयब पठान, संदीप जी , रानी, दीक्षा , संगीता, तुलराम,दिनेश,शतिश और स्मार्टसिटी के सदस्य मौजूद थे।


Read More

 

नेत्रहीन विद्यालय( शिक्षण एवम प्रशिक्षण केंद्र )

नेत्रहीन विद्यालय( शिक्षण एवम प्रशिक्षण केंद्र )

विगत दो वर्षों की भांति इस वर्ष भी आभास संस्था, कोरिया ब्रांच की टीम कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ में स्थित *नेत्रहीन व विकलांग शिक्षण एवम प्रशिक्षण केंद्र* में दृष्टिबाधित और दिव्यांग बच्चो के बीच मिठाई वितरण कर केंद्र संचालको से बातचीत की, बच्चो की अद्भुत प्रतिभा के बारे में जानकारी ली। बारिश उपरांत केंद्र के खेल प्रांगण में अनावश्यक खरपतवार और झाड़ियों की सफाई के लिए आभास संस्था द्वारा सहयोग राशि उपलब्ध करवाई गई। आभास संस्था के कोरिया जिला संयोजक श्री विक्रांत दुबे जी, श्री पंकज केशरवानी जी और उनके सहयोगी सदस्य मौजूद थे। भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता के लिये आभास संस्था सदैव विद्यालय के साथ है।


Read More


satta matka